फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शबाना ने किया इंटर कालेज और सेंटर का निरीक्षण

शबाना ने किया इंटर कालेज और सेंटर का निरीक्षण

Mon, 18 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
शबाना ने किया इंटर कालेज और सेंटर का निरीक्षण
मेजवां। फिल्म अभिनेत्री शाबाना आजमी सोमवार को कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज, कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्काइब के माध्यम से पढ़ाई जा रही अंग्रेजी भाषा के गुरुओं से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। मेजवां में चल रही मी रक्सम की शूटिंग के संदर्भ में भाई बाबा आजमी से जानकारी ली ।दोपहर बाद शाबाना आजमी आजमगढ़ पब्लिक स्कूल और अंजान शहीद में एक कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हुई। सोमवार को मुख्यचिकित्साधिकारी डा. वीके अग्रवाल भी मेजवा गांव पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र, कैफी आजमी गर्स कालेज, कैफी आजमी चिकनकारी सेन्टर भी देखा। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा दिए गए कपड़ों पर महिलाओं द्वारा बनाई जा रही चिकनकारी को बारीकी से देखा। मिजवां सोसाइटी की सचिव नम्रता गोयल से मुलाकात कर स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सीएमओ ने कहा कि इतने छोटे से गांव में हर एक सुविधा है। डा. रामआशीष यादव, संतोष यादव, आरपी वर्मा, मुकेश सिंह आरपी सिंह, लल्लन प्रजापती, शेख समीना आजमी, संयोगिता, उषा, सभाजीत, रामफेर, निहायत, लाडली, नैयर रजा थे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के विजेता को दी बधाई
बिंद्राबाजार। सिने स्टार अभिनेत्री शबाना आजमी सोमवार को मुहम्मदपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आंवक पहुंची। कैफी आजमी क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष जाहिद खान से मिलकर ट्राफी सेसकुशल संपन्न होने पर बधाई दी। विजेता आजमगढ़ पब्लिक स्कूल को भी बधाई और शुभकामना दी। कहा कि यह बहुत ही अच्छा प्रयास है। इस तरीके का आयोजन होते रहना चाहिए। मशहूर शायर कैफी आजमी के नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के लिए बहुत ही गौरवान्वित विषय है। रियाजुद्दीन, हुमा नसीम, मिर्जा आदिल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed