फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकली बाइक रैली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकली बाइक रैली

Tue, 05 Feb 2019 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकली बाइक रैली
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से पीडब्ल्यूडी कार्यालय से मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली के जरिये छह से 12 फरवरी तक प्रस्तावित महाहड़ताल की सफलता का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अनिता साइलेंस और जिला मंत्री राकेश मणि त्रिपाठी ने ब्लाक पल्हनी, सठियांव, रानी की सराय, विकास भवन, लेखा कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में जाकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को महाहड़ताल में शामिल होने की अपील की। जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार महाहड़ताल को कमजोर करने के लिए एस्मा कानून लगा रही है लेकिन पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम हर कुर्बानी को तैयार हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों के हित से टकराने वाली सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आ सकती। जिला मंत्री राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की जिंदगी का सहारा है। दिनेश चंद्र पाण्डेय, कमलेश यादव, बृजेश राय, मनोज त्रिपाठी, पूजा पांडेय, विद्या सागर, स्नेहलता, शशि सिंह, राम प्रकाश सिंह, संजय पाण्डेय, एजाज राशिद, आशुतोष पांडेय, दिनेश तिवारी, प्रज्ञा, सूबेदार यादव, सुषमा, गौड़, गुरु प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन


कैंडल मार्च निकाल लेखपालों ने जताया विरोध
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मंगलवार को छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में सभी तहसीलों में कैंडल मार्च निकाला। एक ही संवर्ग में एसीपी, वेतन उच्चीकरण, ग्रेड पे, प्रोन्नति, पेंशन बहाली समेत छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने 12 फरवरी को जिला मुख्यालय से साइकिल जुलूस निकालने का एलान किया है। लेखपालों ने विकास भवन से कैंडल मार्च निकाला जो चकबंदी कार्यालय, समाज कल्याण से नेहरू हाल होते तहसील पर जाकर समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि उक्त मांगों के लिए पूर्व में भी आंदोलन किया गया। मुख्य सचिव से संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के दौरान मांगों के पूरा होने का आश्वासन दिया। समय बीत जाने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया। अध्यक्ष रामानुज श्रीवास्तव ने बताया कि 12 फरवरी को जिले के समस्त लेखपाल मुख्यालय पर एकत्र होकर साइकिल जुलूस निकालेंगे। इस अवसर पर हरिद्वार सिंह, पंकज अस्थाना,सुनील यादव, सुनील चौधरी, जितेंद्र सिंह, हरेंद्र पासवान सहित अनेक लेखपाल शामिल रहे। उधर मार्टीनगंज में लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। सुजीत कुमार मौर्य, दिनेश, गोविंद, वरुण यादव, अंजनी कुमार तिवारी, हसनैन, अच्छेलाल राम, सतिराम राजभर आदि थे। लालगंज में अशोक यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम लालगंज प्रियंका प्रियदर्शनी को सौंपा। लेखपाल संघ फूलपुर ने शकील अहमद के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। एसडीएम फूलपुर को ज्ञापन सौंपा। महामंत्री शिवशंकर सिंह, गोरखनाथ यादव, शिवशंकर सिंह, महेश प्रजापति, जयनेंद्र प्रसाद, समरजीत यादव, जयप्रकाश, महेंद्र गुप्ता, महेश चौधरी, राजेश, सुरेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले संयुक्त संघर्ष संचालन समिति एस-4 के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए जो भी राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्र में वादा करेगा संगठन आगामी लोक सभा में उसी पार्टी का सपोर्ट करेगा। हम पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए कृत संकल्प हैं। धरने का संचालन कर रहे जिलामंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि पेंशन बहाली को लेकर अब आर-पार की लड़ाई की जाएगी। पेंशन हमारा अधिकार है। धरने को अजय सिंह, वकील मौर्या, अमित राय, अनिल सिंह, राजेंद्र यादव, राजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, रामबचन यादव, राम प्रकाश यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सुधीर निगम, द्वारिकाधीस यादव, विवेक सिंह, शिव प्रकाश चौबे, विनय पाठक, दीपिका त्रिपाठी, जया राय, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और सांकेतिक गिरफ्तारी की औपचारिकता पूर्ण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed