{"_id":"5c2baa0dbdec2256ce081b71","slug":"111546365453-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बकाए बिल का शत प्रतिशत सरचार्ज होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बकाए बिल का शत प्रतिशत सरचार्ज होगा माफ
विज्ञापन
आजमगढ़। बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग ने शत प्रतिशत सरचार्ज माफी की स्कीम लांच की है। इसके तहत सरचार्ज छोड़ कर मूल बकाए का 30 प्रतिशत जमाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है और 31 मार्च तक संपूर्ण बकाए का भुगतान किया जा सकता है। जिले में पांच लाख से ज्यादा विद्युत उपभोक्ता है। जिन पर लगभग 650 करोड़ का बकाया है। पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार ने बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं के लिए कोई स्कीम नहीं लाया था। जिसका परिणाम रहा कि विभाग के लाख कवायद के बाद भी बकाए में कोई खास कमी नहीं आ सकी। इस वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक बकाए की वसूली को लेकर सरकार ने शत प्रतिशत सरचार्ज माफी की योजना लाया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निश्चित कनेक्शन व बकाया धनराशि का आकलन किया जा रहा है। फिर भी पूरे जिले में लगभग पांच लाख से अधिक विद्युत कनेक्शन है। जिस पर 650 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। पिछले वित्तीय वर्ष में बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए कोई स्कीम नहीं आई थी। जिसके चलते लाख प्रयास के बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष बेहतर वसूली नहीं हो सकी। अब सरकार ने शत प्रतिशत सरचार्ज माफी की स्कीम लाई है। निश्चित तौर पर बकाएदार उपभोक्ता इसका लाभ उठाएंगे और विभाग का अधिक से अधिक बकाया वसूली होगा।
मूल उपभोक्ताओं व बकायों की फाइनल सूची तैयार कराई जा रही है। एक दो दिन में सूची फाइनल हो जाएगी। शासन की योजना का लाभ सभी उपभोक्ताओं को मिलना है। विभाग अपनी सभी तैयारियों को पूर्ण कर चुका है और योजना के तहत जो भी कवायद होगी वह सब ऑनलाइन ही की जाएगी। यहीं कारण है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
पंकज कुमार, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग, आजमगढ़।