फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 more increases, 48 contention zones so far in the district

11 और बढ़े, जनपद में अब तक 48 कंटेमेंट जोन

Wed, 03 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
11 more increases, 48 contention zones so far in the district
अजमतगढ़ ब्लॉक के महावतगढ़ गांव को बल्ली लगाकर कर किया गया सील। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रवासी श्रमिकों के आने के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमण से प्रभावितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोई भी पाजीटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को जहां 23 नये संक्रमित मिले वहीं। मंगलवार और बुधवार को भी संक्रमित मिलने के बाद जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 125 पहुंच गई है, वहीं 11 नये कंटेमेंट जोन बनाए हैं। अभी तक जनपद में 48 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें कड़ाई से नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद आजमगढ़ को आरेन्ज जोन में रखा गया। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि लालगंज तहसील के विशंभरपुर के मजरा अनुसूचित बस्ती, और राजस्व ग्राम राजेपुर का मजरा चौहान पुरवा, सदर तहसील के राजस्व ग्राम घाटम पट्टीका मजरा विश्वकर्मा बस्ती, आजमगढ़ के मेंहनगर के बसिला, शहर का मोहल्ला सीताराम, मार्टीनगंज का बीकापुर, सगड़ी का बाजार गोसाईं, महावतगढ़, आराजी अजगरा मगर्वी, फूलपुर का बिलरामऊ, फूलपुर के कंदरा को कंटेमेंट जोन बनाया गया है। ये सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। लक्षण, सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। हाउस टू हाउस सर्विलांस भी किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी। कड़े नियंत्रण लागू किए जाएगे। इन क्षेत्रों के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक वस्तुओं-सेवाओं की आपूर्ति डोर टू डोर होगी।
विज्ञापन

अब तक ये बन चुके हैं कंटेमेंट जोन
आजमगढ़। इससे पहले जनपद में सगड़ी तहसील के राजस्व ग्राम बघरवा, राजस्व ग्राम ऊंचाडीह सलेमपुर, बूढ़नपुर का रानीपुर, लालगंज का राजस्व ग्राम हैबतपुर डुभांव, राजस्व ग्राम जगदीशपुर चौर, मेंहनगर तहसील का राजस्व ग्राम तितिरा, राजस्व ग्राम भीटी, राजस्व ग्राम जाफरपुर, राजस्व ग्राम चकवारा, सदर तहसील का राजस्व ग्राम पुसड़ा आइमा, शहर का मोहल्ला हर्रा की चुंगी वार्ड गुलामी का पुरा, ठेकमा ब्लाक के जिवली, निजामाबाद के मोहल्ला तेलीपुर वार्ड आठ गांधीनगर, लालगंज तहसील के राजस्व ग्राम बेरमां बिशम्भरपुर, सदर तहसील का राजस्व ग्राम हुसैनगंज का मजरा अनुसूचित बस्ती, मार्टीनगंज तहसील का राजस्व ग्राम कालेपुर, राजस्व ग्राम कोदहरा का मजरा दक्षिण टोला, सगड़ी तहसील के राजस्व ग्राम कांखभार के मजरा विपनपुर, राजस्व ग्राम शिवपुर के मजरा विक्रम का पुरा, सदर तहसील के राजस्व ग्राम खलीलाबाद, लालगंज तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनाजपुर के आवासीय परिसर, लालगंज तहसील में राजस्व ग्राम मेंहरोकला, मेंहनगर तहसील में तीन कंटेमेंट जोन मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम पवनीकला, ग्राम सिंहपुर सरैया की मजरा चौहान बस्ती, राजस्व ग्राम ठाटा सोधनपुर की मजरा राय बस्ती, सगड़ी तहसील में बिलरियागंज के अवती गौरी पहलवानपुर, शहर में एआरटीओ आफिस के पास सैयद बाबा कालोनी, मेंहनगर में मजरा अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम दामा, अतरौलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर का राजस्व ग्राम परानपुर, रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर के चमावां, जहानागंज का नेतपुर, नरेथा कनैला का खुदातपुर और मेंहनाजपुर का जियापुर दक्षिणी कंटेमेंट जोन बनाया जा चुका है।

रानी की सराय स्थत घाटीपट्टी को किया गया सील।

रानी की सराय स्थत घाटीपट्टी को किया गया सील।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed