फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 arrested, including nine women in soldier-prime minister dispute

सिपाही-प्रधानपति विवाद में नौ महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
11 arrested, including nine women in soldier-prime minister dispute
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बीगंज राजापुर गांव में शनिवार की शाम प्रधानपति व सिपाही के बीच विवाद हो गया था। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रधानपति पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और वर्दी भी फाड़ डाला। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी कर नौ महिलाओं के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति के घर से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

हुब्बीगंज राजपुर गांव की प्रधान सरिता यादव है। इनके पति घनश्याम यादव की शनिवार की शाम एक सिपाही से विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक होने लगी। प्रधान की तरफ से काफी संख्या में लोग जुट गए और उसकी जम कर पिटाई कर दिया। यहां तक की सिपाही की वर्दी तक फट गई। सिपाही के साथ हुई घटना को लेकर पूरा पुलिस महकमा सख्त हो गया और गांव में छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान 9 महिलाओं के साथ दो पुरूष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में प्रधान सरिता यादव, नूरजहां, जहराना, महीबुल, नन्ही, महनाज खातून, तमन्ना, शबनम, सोमैय्या बानो, हंसराज व चंददेव यादव शामिल है। चंद्रदेव यादव के घर से पुलिस ने एक तमचा व कारतूस का खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इसी तमंचे से प्रधानपति की तरफ से फायरिंग की गई थी। प्रधानपति व दो अन्य की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। वहीं प्रधानपति ने पुलिस के तमंचे से फायरिंग के आरोप को निराधार बताया है।साथ ही पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed