फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक और धान क्रय केंद्र बढाया गया, एक संशोधित

एक और धान क्रय केंद्र बढाया गया, एक संशोधित

Fri, 07 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
एक और धान क्रय केंद्र बढाया गया, एक संशोधित
आजमगढ़। किसानों की मांगों को देखते हुए एक और धान क्रय केंद्र में इजाफा किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से मार्टीनगंज में लसड़ा कला में पीसीएफ के केंद्र को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही मेंहनगर में पीसीएफ के केंद्र सहकारी संघ सिंहपुर को बदल कर साधन सहकारी समिति सिंहपुर को केंद्र बनाया गया है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 12 फीसदी 7842 एमटी धान की खरीद हुई है। एक नंवबर से जनपद में धान की खरीद शुरू हो गई है। इस बार शासन की ओर से लगभग 62300 एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जनपद में कुल 58 केंद्र बनाए गए थे। अब कुल केंद्रों की संख्या 59 हो चुकी है। अभी तक 58 केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 12 फीसदी 7842 एमटी धान की खरीद हुई है। जबकि गत वर्ष 10 हजार एमटी खरीद हो चुकी थी। विभाग अभी धान खरीद में पिछले वर्ष की अपेक्षी पीछे चल रही है। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि जिला प्रबंधक पीसीएफ को स्वीकृत क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराकर धान खरीद सुनिश्चित कराने को कहा गया है। मंडी सचिव को केन्द्र संचालन के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, पंखा, छनना आदि उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed