{"_id":"5b79aed742c79246695ccb63","slug":"101534701271-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने प्रधान को दी सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने प्रधान को दी सख्त चेतावनी
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहां। रानी की सराय ब्लाक की ग्राम सभा सुराही का मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय ने रविवार सुबह खंड पंचायत अधिकारी सलीम अंसारी और अभिमन्यु यादव के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान मो.सैफ को फटकार लगाई। ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने भेदभाव करने और वोट देने वालों को ही लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था।
रविवार सुबह 10 बजे सीडीओ खंड विकास अधिकारी के साथ गांव में पहुंचे। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीडीओ ने प्रधान को सख्त हिदायत दी कि शौचालय निर्माण में गांव अभी काफी पीछे है। जल्द से जल्द इसको पूरा करवाएं। अन्यथा कार्रवाई निश्चित है। रानी की सराय ब्लाक के वीडीओ सलीम अंसारी ने बताया कि प्रधान की काफी लापरवाही है। वह जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहे हैं। उनको जिम्मेदारी पूर्वक काम करने के लिए हिदायत दी गई है।