फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 cattle died due to lack of fodder

Azamgarh News: चारा नहीं मिलने से 10 मवेशियों की मौत

Tue, 09 Jul 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
10 cattle died due to lack of fodder
मेंहनगर। ब्लॉक के ग्राम पंचायत कम्हरिया में बने अस्थाई गो आश्रय स्थल में सोमवार को 10 पशुओं की मौत का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने गड्ढा खोदवा कर मृत गोवंशों को दफन कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि चारा, पानी और समुचित इलाज के अभाव में गोवंशों की मौत हो गई। तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल पर देख-रेख, दवा और इलाज के अभाव में बेजुबान गोवंश दम तोड़ रहे हैं। सूचना ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रधान और सचिव को दी जा रही है, लेकिन सूचना के बाद भी गोवंशों का बुरा हाल है। प्रधान और सचिव की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। गोवंश चारा-पानी व इलाज के अभाव में आए दिन दम तोड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी कभी आते ही नहीं सिर्फ कागजी खानापूर्ति में लगे रहते हैं। गोशाला लगभग एक सप्ताह से लगभग दर्जनों गोवंश मरणासन्न स्थिति में पड़े हैं और दर्जनों मर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में कई गायें मर चुकी हैं जिनको जिम्मेदारों के द्वारा बगल में बनी खाई में फेंक दिया जाता है। सोमवार को ग्रामीणों ने जब गौशाला जाकर देखा तो 10 गोवंश दम तोड़ चुके थे। लगभग 10 गोवंश मरने की कगार पर थे। सूचना ग्रामीणों ने प्रधान सोनिया को दिया। साथ ही बीडीओ मेंहनगर श्वेतांक सिंह को भी इसकी जानकारी दिया। इसके बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल राय, एडीओ पंचायत हरिनंद यादव व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में जेसीबी के सहयोग से गोवंशों को दफन कराया।
विज्ञापन

कोट

आश्रय स्थल में 135 गाय व बछड़े हैं। गोआश्रय स्थल में पानी भरा है। कचरा इस कदर हावी है कि यहां पशु बैठ ही नहीं सकते।

श्वेतांक सिंह,खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed