फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth shot himself in serious condition in dispute, refer

विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी गंभीर हालत, रेफर

Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth shot himself in serious condition in dispute, refer
औरैया। जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर निवासी एक युवक ने पिता से हुए मामूली विवाद से क्षुब्ध होकर गुरुवार को सुबह खेतों पर पहुंचकर अपने सीने में तमंचे से गोली मार ली। गोली लगते ही युवक घायल होकर गिर गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक की चिंताजनक हालत देख सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जालौन के कुठौंद थाने के ग्राम लाड़पुर निवासी विवेक (20) पुत्र राम कुमार का तीन दिन पहले अपने पिता से खर्चा न देने पर झगड़ा हो गया था। इस बाबत युवक ने थाना पुलिस को पिता के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाथ तंग होने और पिता से जरूरत के मुताबिक खर्चा न मिलने से पिता से अनबन हो गई। इससे क्षुब्ध होकर गुरुवार सुबह 11 बजे वह खेतों की तरफ चला गया, जहां उसने तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली युवक के सीने के पार निकल गई और युवक खेत पर ही घायल होकर गिर गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विवेक की तरफ से रविवार को थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया था कि उसके पिता की खेती का कुछ हिस्सा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में चला गया है। इसका मुआवजा भी उसके पिता को मिला है। बावजूद इसके उसके पिता ने उसे एक रुपया भी नहीं दिया है। इस पर जांच करने पहुंची पुलिस ने पिता रामकुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि उनका पुत्र विवेक जुआ खेलने का लती है। ऐसे में यदि उसे रुपये दे दिए तो वह बर्बाद कर देगा। बताया कि अगर वह सही रास्ते पर चले तो वह उसे रुपये दे देंगे और व्यापार भी करवा देंगे। इस मामले में दोनों के बीच समझौता भी हो गया चुका था। घटना के संबंध में जिला अस्पताल में विवेक के ताऊ नत्थू सिंह ने बताया कि उसने खुद को ही गोली मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed