{"_id":"641eeee0b091a3cb6d057c74","slug":"youth-killed-in-bike-collision-auraiya-news-c-12-1-143431-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो25एयूआरपी 27- मृतक मानवेंद्र पाल फाइल फोटो। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। रामगढ़ दिबियापुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से पुलिस ने सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को कानपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एंबुलेंस कर्मियों को जानकारी मिली कि एक युवक गंभीर अवस्था में रामगढ़-दिबियापुर सड़क मार्ग के किनारे पड़ा है।आनन-फानन में पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने युवक को गंभीर हालत में दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त कानपुर देहात के अमराहट के गांव सिवहरा निवासी 28 वर्षीय मानवेंद्र पाल पुत्र गजराज के रूप में हुई। मृतक हैदराबाद में चाट का ठेला लगाता था। वह होली पर घर आया था। हरचंदपुर गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस को सूचना मिली कि दूसरी बाइक पर सवार शिबू अवस्थी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया है।