फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man commits suicide by hanging himself from courtyard net

Auraiya News: आंगन के जाल से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Wed, 20 Mar 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself from courtyard net
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर में मंगलवार शाम चार बजे के करीब एक युवक घर की दूसरी मंजिल के जाल से फंदा बांधकर लटक गया। परिजनों की नजर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर निवासी मान सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार शाम पूरा परिवार घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बेटे विजय कुमार (30) ने घर की दूसरी मंजिल पर लगे जाल से रस्सी का फंदा बांधकर गला कसते हुए लटक गया। आत्महत्या कर ली है। मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं घटना को लेकर चर्चा रही कि युवक की पत्नी पिछले काफी दिनों से मायके से वापस नहीं आ रही थी। जिसे लेकर विजय कुमार काफी परेशान चल रहा था। बेला थानाध्यक्ष वीरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed