फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna cleanup campaign reached by ferry from the pier Sikarodi

यमुना घाट से सिकरोड़ी घाट तक पहुंची सफाई मुहिम

Mon, 15 Jun 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Yamuna cleanup campaign reached by ferry from the pier Sikarodi

यमुना घाट पर सामाजिक संस्था एक विचित्र पहल के तत्वावधान में 19वें चरण के तहत सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में शहर के सैकड़ों जागरूक लोग शामिल हुए। उन्होंने यमुना घाट को स्वच्छ बनाए जाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन



 
बताते चलें कि संस्था एक विचित्र पहल के तत्वावधान में औरैया से पांच किलोमीटर दूरी पर यमुना घाट सफाई अभियान गत आठ फरवरी से प्रत्येक रविवार को प्रात: सात से नौ बजे तक अनवरत जारी है।
विज्ञापन



अभियान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, जायंटस ग्रुप, क्रोनिक एकेडमी कम्प्यूटर सेंटर व राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान एवं अन्य जागरूक लोगों के सहयोग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
रविवार को एक विचित्र पहल के संयोजक आनंदनाथ गुप्ता के नेतृत्व में यमुना घाट सफाई अभियान का 19वां चरण प्रारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत सैकड़ों लोगों ने घाट स्थल पर फैली गंदगी को सफाई यंत्रों द्वारा साफ किया।



यमुना घाट सफाई अभियान के 19वें चरण के अंतर्गत प्रमुख रुप से विचित्र पहल के संयोजक आनंद नाथ गुप्ता, संजीव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नीरज पोरवाल, कपिल गुप्ता, मोहन शर्मा, अनुराग गुप्ता, कुलदीप यादव, मनोज चौरसिया, बाबी गुप्ता, संदीप कुशवाहा, विजय सिंह भारतीय, सोनू पोरवाल, राजू कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed