{"_id":"69ea6fc57b5621c5300f48d5","slug":"women-surrounded-the-substation-in-protest-against-the-smart-meter-auraiya-news-c-12-knp1001-1499637-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने उपकेंद्र घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने उपकेंद्र घेरा
Fri, 24 Apr 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बिजली निगम की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटरों पर बृहस्पतिवार को महिलाओं की नाराजगी दिखी। मोहल्ला दयालपुर और बनारसीदास क्षेत्र की करीब 30 से अधिक महिलाएं विद्युत निगम के उपकेंद्र पहुंचीं।
महिलाओं ने उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। बनारसीदास निवासी रेखा तिवारी और दयालपुर की अनिता देवी ने बताया कि जब से नए मीटर लगे हैं बिजली का बिल अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। आरोप लगाया कि मीटर बदलने आए कर्मचारी विरोध के बावजूद डरा-धमका और दबाव बनाकर मीटर बदल गए। अब बढ़े हुए बिलों के कारण घर का बजट बिगड़ चुका है और वे इसे भरने में असमर्थ हैं। महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं।
चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान और बिलों में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। निगम के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने महिलाओं को शांत कराया। आश्वासन दिया कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं के बिलों की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं तकनीकी खामी या गड़बड़ी मिलती है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।