फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women, farmers uprooted pillars of UM power plant

महिलाओं और किसानों ने यूएम पावर प्लांट के खंभे उखाड़े

Sat, 12 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women, farmers uprooted pillars of UM power plant
12एयूआरपी06- महिलाओं ने यूएम पावर प्लांट की चहारदीवारी के लिए लगाए खंभे उखाड़ फेंके। - फोटो : AURAIYA
कंचौसी(औरैया)। यूएम पावर प्लांट में उचित मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों के बीच शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों कि मांगें पूरी होने से पहले कोई काम नहीं होने देंगे। इसके बाद किसानों और महिलाओं ने चहारदीवारी के लिए लगाए गए खंभे उखाड़ कर फेंक दिए।
विज्ञापन

परियोजना परिसर में ही किसानों ने टेंट लगाया। यहां दीपू सिंह ने किसानों से कहा कि आज की दर से भूमि का चार गुना मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलने तक चहारदीवारी और उद्योग-धंधों से जुड़े काम नहीं होने देंगे। उन्होंने किसानों को हर तरह से मदद का आश्वासन दिया। कहा कि पद रहे या न रहे हर तरह से मदद को तैयार हूं।
विज्ञापन

इससे पहले किसान सुघर सिंह राजपूत, कमलेश कुमार, सुदामा प्रसाद, घनश्याम कुशवाहा, लाल सिंह, अभय राम राजपूत, चंद्र प्रकाश आदि ने पत्र देकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। अध्यक्ष ने पत्र डीएम तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल से लंबित परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिसमें पावर प्लांट की जगह औद्योगिक पार्क बनाने का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो चुका है।
वहीं, यूएम पावर प्लांट के निदेशक आर बी सिंह का कहना है कि कुछ लोग राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए किसानों को बरगला रहे हैं।
हाईकोर्ट में किसानों ने दाखिल की है रिट
परियोजना से प्रभावित सात गांव सूखमपुर, नौगवा, ढिकियापुर, हरतौली, कंचौसी, जमौली, सेहुद के पचास से अधिक किसान हाईकोर्ट इलाहाबाद में रिट दाखिल कर उचित न्याय की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed