फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman walking home dies after being hit by a truck.

Auraiya News: ट्रक की टक्कर से पैदल घर जा रही महिला की मौत

Tue, 30 Jun 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman walking home dies after being hit by a truck.
फोटो -36- सीता राठौर की फाइल फोटो।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जनेतपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को पैदल अपने घर जा रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा करते हुए ट्रक को सिकंदरा से पकड़ लिया जबकि चालक भाग जाने में सफल रहा। हादसे में महिला की मौत हो गई। बदनपुर गांव निवासी सीता राठौर (43) मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की तरफ से हाईवे के रास्ते पैदल अपने घर लौट रही थीं।
इसी दौरान जनेतपुर नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के परिजन को दी। परिजन ने बताया कि सीता के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी कोई संतान नहीं है। वह पिछले काफी समय से अपनी एक दूर के रिश्ते की बेटी के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना करने वाले ट्रक को पुलिस ने सिकंदरा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया। जबकि घटना करने वाला चालक भाग जाने में सफल रहा। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो -36- सीता राठौर की फाइल फोटो।

फोटो -36- सीता राठौर की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed