फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman thrown out of home after seven months of marriage

Auraiya News: शादी के सात माह बाद महिला को घर से निकाला

Mon, 01 Dec 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of home after seven months of marriage
औरैया। बुलेट, जेवर और नकदी की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने महिला काे शादी के सात माह बाद घर से निकाल दिया। महिला ने ससुरालीजन पर पीटने और तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव खानपुर निवासी शफीक ने बेटी तान्या की शादी 11 अप्रैल को गांव के ही मुर्सलीम के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद पति मुर्सलीन, सास अफसाना, ससुर फैजान खां, देवर कल्लू तान्या से बुलेट, जंजीर और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। उसने इसकी जानकारी महाराष्ट्र के नासिक में रह रही मां को दी। 30 अक्तूबर को उसकी मां ससुराल पहुंचीं। इसी बीच ससुरालियों ने मां-बेटी को धक्के मार घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों ने समझाने पर सात नवंबर को ससुरालीजन मायके पहुंचे। बातचीत के बीच जेठ शाहरूख, ससुर फैजान खां, पति मुर्सलीम ने भाई की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी और तलाक देने की बात कहकर चले गए। महिला थाना पुलिस के समझाने पर भी ससुरालीजन नहीं माने। 28 नवंबर को फिर से धमकाया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed