फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   woman in suspicious circumstances death, murder charge

Auraiya News: संदिग्ध हालातों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 29 Apr 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 29 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
woman in suspicious circumstances

death, murder charge
फोटो 28एयूआरपी-16 मृतका प्रियंका की गोद में बेटी। संवाद
विज्ञापन

फोटो 28एयूआरपी-17 थाना परिसर के बाहर मौजूद मृतका के परिजन। संवाद
- मृत हालत में पुलिस महिला को लेकर पहुंची सीएचसी
संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। थाना क्षेत्र के ऐमा सेंगनपुर निवासी युवक ने देर रात यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी कि पत्नी ने जहर खा लिया है। सूचना पाकर पुलिस एंबुलेंस लेकर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में सीएचसी अयाना ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
ऐमा सेंगनपुर निवासी नीतू सिंह ने गुरुवार रात लगभग 11 बजे यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका ने जहर खा लिया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। जानकारी पर यूपी 112 व बबाइन चौकी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से प्रियंका को गंभीर हालत में सीएचसी अयाना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका की मां शशि देवी निवासी नई बस्ती इंद्रा नगर ने बताया कि बेटी प्रियंका की शादी 2019 में नीतू के साथ हुई थी। उसके दो बच्चियां भी हैं। 25 अप्रैल को बेटी घर आई थी। तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टर को दिखवाया था। इस दौरान बेटी ने ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने की बात बताई थी। गुरुवार देर रात को आरोपियों ने बेटी को मार डाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed