फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Will be able to vote through 12 alternative identity cards also

Auraiya News: 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों के माध्यम से भी कर सकेंगे मतदान

Sun, 12 May 2024 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Will be able to vote through 12 alternative identity cards also
बेला। सोमवार को मतदान का दिन है। हर मतदाता मतदान कर सके इसके लिए चुनाव आयोग ने 12 विकल्प पहचान पत्र को मंजूरी दी है। इनके आधार पर भी हर मतदाता संबंधित मतदान केंद्र पर मतदान कर सकेगा।
विज्ञापन


अगर किसी मतदाता के पास पर्ची नहीं पहुंची है तो उसे वोट डालने से कोई रोक नहीं सकता है। उसके लिए वोट डालने जाते समय मतदाता को अपने साथ दिए गए विकल्पों में से कोई भी एक पहचान पत्र ऐसा साथ में लेकर जाना होगा जिसमें उसकी फोटो लगी हो। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत निर्धारित विकल्पों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज फोटो सहित, फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, आधिकारिक पहचान पत्र, विशिष्ट दिव्यांग जन प्रमाणपत्र को मतदान के समय मतदान अधिकारी द्वारा मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन


मतदान के समय पोलिंग बूथ पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन मतदाताओं की सुविधा के लिए हर मतदान केंद्र पर पीने का पानी, टॉयलेट, वेटिंग एरिया, लंबी लाइन होने पर बैठने की व्यवस्था, दिव्यांग तथा वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, रैंप व वॉलिंटियर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed