{"_id":"648ca4e0dd358d947c0943d6","slug":"wife-accused-husband-and-friend-of-harassment-report-auraiya-news-c-12-1-289615-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पत्नी ने पति व दोस्त पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पत्नी ने पति व दोस्त पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, रिपोर्ट
Fri, 16 Jun 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
- ससुरालियों पर जाटू टोना कराने के भी लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के सलैया निवासी विवाहिता ने पति व उसके दोस्त पर प्रताड़ित करने व ससुरालियों पर जादू टोना कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पति समेत दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के मोहल्ला ओमनगर स्थित अपने मायके आयी विवाहिता शिखा दुबे पत्नी राघवेंद्र दुबे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 20 जून 2014 को सलैया निवासी राघवेंद्र दुबे के साथ हुई थी। उसका पति बिजनौर में काम करता है। वह भी पिछले दो सालों से पति के साथ बिजनौर में रह रही थी। बताया कि कुछ दिन पहले ही उसे पता चला कि उसका पति राघवेंद्र अपने फफूंद निवासी दोस्त अवधेश मिश्रा के साथ मिलकर बहुत समय से उसके ऊपर किसी बाबा से वशीकरण व जादू टोना करवा रहा है। बताया कि उसके दो पुत्रियां हैं। जबकि उसके पति को पुत्र चाहिए। इसके लिए वह कई बार तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया भी करवा चुका है। विवाहिता का आरोप है कि जब वह उसका विरोध करती है तो उसका पति उसे गाली-गलौज कर मारता पीटता है। इससे परेशान होकर 14 जून को वह मायके चली आई है। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।