{"_id":"6ab17693fd51be205208b661","slug":"while-trying-to-save-a-cow-the-car-lost-control-and-crashed-into-a-ditch-but-the-driver-survived-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151967-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गाय को बचाने में बेकाबू हुई कार खंती में घुसी, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गाय को बचाने में बेकाबू हुई कार खंती में घुसी, चालक बचा
Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के रामपुर वैश्य गांव निवासी अनुराग कुमार कार से हलवाइयों को छोड़ने के लिए अछल्दा आए थे। देर रात करीब 12ः30 बजे वापस लौटते समय जैसे ही वह छछूंद गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक कार के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने में कार बेकाबू होकर सड़क से खंती में जा घुसी।
हादसे के समय कार में सिर्फ अनुराग ही थे और वह आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्होंने हादसे की जानकारी परिजन को दी। रात में ही ट्रैक्टर और रस्से की मदद से कार को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कार को खंती में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)