फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When daughter topped in 10th class, DGM father was very happy

Auraiya News: बेटी ने 10वीं में किया टॉप तो डीजीएम पिता फूले न समाए

Wed, 14 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 14 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
When daughter topped in 10th class, DGM father was very happy
कोटा में आरुषी को मिठाई खिलाते नाना व नानी। - फोटो : कोटा में आरुषी को मिठाई खिलाते नाना व नानी।
औरैया। गेल डीएवी की कक्षा 10वीं की छात्रा आरुषी गुप्ता ने 99.2 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। आरुषी के पिता गेल के डीजीएम रविशंकर गुप्ता फूले नहीं समा रहे। बेटी की उपलब्धि से गदगद हो गए।
विज्ञापन

गेल के डिप्टी जनरल मैनेजर रविशंकर गुप्ता ने बताया कि बेटी नियमित पढ़ाई करती है। 10वीं में जिले में पहला स्थान पाकर उसने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। वह आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहती है।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करके वह कोटा में कोचिंग कर रही है। जहां मोबाइल फोन से हुई बातचीत में आरुषी ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं में रोजाना पांच घंटे की पढ़ाई के बाद यह परिणाम मिला है। आगे भी तैयारी जारी रहेगी। मां श्वेता गुप्ता व पिता रविशंकर गुप्ता ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed