फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waterlogging due to high drain, problem even after spending Rs 1 crore

Auraiya News: ऊंचे नाले के कारण जलभराव, एक करोड़ रुपये खर्च के बाद भी समस्या

Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to high drain, problem even after spending Rs 1 crore
शहर के दिबियापुर रोड पर हुए जलभराव को लेकर पंप से निकाला जाता पानी। संवाद
औरैया। दिबियापुर बाईपास पर लगभग तीन हजार लोग गलत इंजीनियरिंग के कारण जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। यहां एक करोड़ रुपये की लागत से नाले बनाए गए थे। इन नालों की ऊंचाई प्लॉटों से अधिक होने से पानी नहीं निकल पा रहा है। नगर पालिका अस्थायी रूप से पंप लगाकर पानी निकाल रही है।
विज्ञापन

शहर के दिबियापुर रोड और बाईपास पर यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। इस संकट को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने एक साल पहले नालों का खाका तैयार किया था। इसके बाद युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस परियोजना पर मोटे बजट के तौर पर एक करोड़ रुपये की रकम खर्च की गई। एस्टीमेट के आधार पर नालों की चौड़ाई विधिवत रखी गई थी। हालांकि, ऊंचाई के मामले में इंजीनियरिंग में खामियां सामने आईं।
विज्ञापन

एक साल के अंदर दिबियापुर रोड के दोनों ओर और बाईपास पर कई वृहद नाले बनाए गए। इसके बावजूद दिबियापुर रोड पर हर बारिश के साथ जलभराव हो रहा है। दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर और पढ़ीनदरवाजा मोहल्लों में भी जलभराव की स्थिति है। यहां तक कि सड़कें भी पानी में डूबी रहती हैं। नाले के सिरे जमीन से काफी ऊंचे होने के कारण खाली प्लॉटों और सड़कों पर भरा पानी इन नालों के रास्ते नहीं निकल पा रहा है। पिछले एक सप्ताह से शहर का यह हिस्सा भयंकर जलभराव की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के कारण क्षेत्र में जहरीले कीड़ों का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही लोगों के घरों में लगातार नमी आ रही है। भवनों में नमी की वजह से नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है। सालों से चली आ रही जलभराव की इस समस्या का समाधान ये नए नाले भी नहीं कर पाए हैं। वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर पंपसेट से जलनिकासी समस्या को कुछ खास दूर नहीं कर पा रही है। दिबियापुर रोड पर बसे गोविंदनगर व पढ़ीन दरवाजा मोहल्लों का पानी फफूंद रोड से पहले नाले से होकर जालौन रोड किनारे तक जाता है, जहां से यह यमुना नदी तक पहुंचता है।
शहर की दिबियापुर रोड से लेकर जिला जजी तक आने वाले तीन मोहल्लों में पालिका पिछले एक साल से कई नालों का निर्माण करा रही है। कुछ नाले बनकर जलनिकासी को दुरुस्त कर चुके हैं। लेकिन पालिका का यह प्रयास दिबियापुर बाईपास पर विफल होता नजर आ रहा है। नाला निर्माण के बाद भी सालों से चली आ रही पंपसेट लगाकर पानी निकालने की प्रथा जारी है।
--------
पालिका निकाले स्थायी समाधान
बाईपास पर सड़क और नाली का कुछ पता ही नहीं है। चारों ओर पानी भरा है। नाले की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से पानी नहीं निकल रहा है।
-मुकेश कुमार
-----
मोहल्ले में छोटे बच्चों के आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है। पालिका को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
-सोनू
------
दिबियापुर रोड और बाईपास पर जलभराव का मामला संज्ञान में है। वहां पूर्व में तैनात अधिकारियों ने डिजाइन तैयार कराने के साथ नाला निर्माण कराया गया था। पढ़ीनदरवाजा मोहल्ले में एक नाला और बनने के बाद यह समस्या दूर होने की उम्मीद है। फिर भी यदि जलभराव खत्म नहीं हुआ तो सीएंडडीएस से सर्वे कराते हुए स्थायी समाधान निकाला जाएगा। फिलहाल पंपसेट से जलनिकासी कराई जा रही है।

-महेंद्र सिंह, जेई नगर पालिका

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed