फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicles will speed on Yamuna river bridge from October 1

Auraiya News: एक अक्तूबर से यमुना नदी पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will speed on Yamuna river bridge from October 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर पिछले 11 माह से बंद चल रहा वाहनों का संचालन एक अक्तूबर से शुरू होगा। इस बाबत पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पुल की सड़क निर्माण को टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों की ओर से दो दिन में काम शुरू कराए जाने का दावा किया जा रहा है।
यमुना नदी पुल में आई खराबी के चलते अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अभिषेक यादव की रिपोर्ट पर तत्कालीन जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। जिस पर 11 नवंबर से पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया था। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पुल के दोनों तरफ भारी लोहे के गाटर को वेल्डिंग से जोड़कर भारी वाहनों के पुल पर जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से लगभग नौ माह तक पुल पर केवल हल्के वाहनों का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन

इधर पिछले दो माह से पुल की चल रही मरम्मत के चलते हल्के वाहनों पर भी रोक लगा दी थी। इसके बाद पुल की मरम्मत का काम समाप्त होने और लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सितंबर के पहले सप्ताह से पुल पर बाइकों के संचालन को छूट दे दी गई थी। जिससे औरैया से जालौन जिले में नौकरी करने को आने-जाने वालों को बहुत बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 11 सितंबर को कराई गई टेंडर प्रक्रिया में सिर्फ एक फर्म का टेंडर आने के कारण विभाग ने 19 सितंबर को टेंडर की प्रक्रिया दोबारा कराई। जिसमें टेंडर खोले जाने पर विभाग को इस बार चार फर्म से टेंडर प्राप्त हुए। जिस पर अधिकारियों की ओर से इटावा जिले की एक फर्म के रेट दुरुस्त पाए जाने पर उस फर्म के नाम टेंडर जारी किया गया।


दोबारा कराए गए टेंडर की प्रक्रिया में चार फार्मों से टेंडर प्राप्त हुए। जिसमें से इटावा की एक फर्म के नाम टेंडर जारी किया गया है। दो दिन बाद पुल की सड़क का काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे एक अक्तूबर से पुल पर सभी प्रकार के वाहन फर्राटा भर सकेंगे। - एसके तिवारी, एई, पीडब्ल्यूडी विभाग, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article