फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Unreserved special train will run from Kanpur to Chhatarpur.

Mahoba News: कानपुर से छतरपुर के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Fri, 06 Mar 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Unreserved special train will run from Kanpur to Chhatarpur.
20 कोच की ट्रेन संचालित होने से यात्रियों को सफर में होगी आसानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा। रेलवे की ओर से होली पर्व मनाने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से महोबा के रास्ते महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन छतरपुर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 20 कोचों वाली यह ट्रेन शुक्रवार को चलेगी। इससे यात्रियों को सफर के दौरान आवाजाही में आसानी होगी।



उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन के लिए अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन के संचालन की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। यह ट्रेन शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रात 10 बजे चलेगी। जो हमीरपुर सड़क रेलवे स्टेशन पर 11.21 बजे, महोबा स्टेशन पर 2.45 बजे व खजुराहो स्टेशन पर सुबह 4.15 बजे आएगी जबकि इस ट्रेन का महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह छह बजे है।
विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन शनिवार को महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन से शाम 5.30 बजे चलेगी। जो खजुराहो रेलवे स्टेशन पर 6.30 बजे, महोबा रेलवे स्टेशन पर 8.50 बजे और हमीरपुर रेलवे स्टेशन पर रात 11.05 बजे आएगी जबकि इस ट्रेन का कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 2.15 बजे है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन एक फेरा लेगी। 20 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 18 स्लीपर व दो एसएलआर कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed