{"_id":"6650da248d5e41e5470a3a34","slug":"uncontrolled-loader-overturns-after-hitting-divider-worker-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112549-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अनियंत्रित लोडर डिवाइडर से टकराकर पलटा, श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अनियंत्रित लोडर डिवाइडर से टकराकर पलटा, श्रमिक की मौत
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी समीप हाईवे पर गुरुवार देर रात कानपुर देहात से औरैया की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में लोडर में सवार एक शटरिंग लगाने वाला श्रमिक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल को 50 शैया जिला अस्पताल ले गए जहां श्रमिक को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इटावा जनपद के मेवाती टीला निवासी इकबाल (36) पुत्र कल्लू शटरिंग लगाने का काम करता था। गुरुवार को लोडर से शटरिंग का सामान लेकर लोडर से कानपुर देहात के सिकंदरा गया हुआ था। जहां से देर रात वापस लोडर से इटावा जा रहा था। इंडियन ऑयल चौकी समीप लोडर चालक ने एकाएक संतुलन खो दिया।
लोडर हाईवे पर डिवाइडर से टकराता हुआ पलट गया। लोडर चालक के बगल में बैठा इकबाल बुरी तरह से जख्मी हो गया। राहगीरों ने लोडर से किसी तरह इकबाल को निकाला। चौकी पुलिस ने घायल को 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर इकबाल के परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज रामशरण शर्मा ने बताया कि लोडर पर सवार शटरिंग लगाने वाले श्रमिक की हादसे में मौत हो गई है। हादसे के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
काली देवी मंदिर परिसर में पड़ा मिला युवक का शव
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौराहा समीप स्थित काली देवी मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह एक युवक बेसुध हालत में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली से पहुंचे पुलिस कर्मी युवक को लेकर 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐली निवासी अशोक सिंह के रूप में की गई। पूरे मामले में पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।(संवाद)