फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Unable to tolerate a public humiliation, he murdered his friend.

Auraiya News: सरेआम बेइज्जती नागवार गुजरी तो कर दी दोस्त की हत्या

Tue, 08 Sep 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Unable to tolerate a public humiliation, he murdered his friend.
हत्यारोपी रितिक पाल। संवाद
औरैया। रुपये के लेनदेन को लेकर सरेआम बेइज्जती नागवार गुजरी तो हत्यारोपी ने रुपये देने के बहाने से अपने दोस्त बकरी कारोबारी को बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुए लोहे के बेट वाला बांका और मृतक का मोबाइल बरामद किया था। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि चार सितंबर को गांव हालेपुर निवासी बकरी कारोबारी सुमित नारायण (25) का शव मूली के खेत में मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बाद में पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। हत्या का खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव निवासी रितिक कुमार (19) को गांव हालेपुर जाने वाले तिराहे से रविवार को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को कबूली थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब छह महीने पहले सुमित से 2500 रुपये उधार लिए थे। आर्थिक तंगी के कारण वह वापस नहीं लौटा पा रहा था। इसे लेकर सुमित सार्वजनिक स्थानों पर गाली-गलौज करते हुए उसकी और उसके परिवार की बेइज्जती कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अपमान से क्षुब्ध होकर रितिक ने सुमित को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और चार सितंबर की शाम करीब सात बजे उसे फोन करके खेत के पास बुलाया। रितिक अपने पहने हुए हाफ लोवर में लोहे के बेट वाला बांका छिपाकर लाया था। बातचीत खत्म करने के बाद जैसे ही सुमित वापस मुड़ा, रितिक ने पीछे से उसके सिर पर बांके से पहला वार कर दिया। सुमित चिल्लाते हुए भागने लगा तो आरोपी ने दौड़ाकर उसके सिर, चेहरे और गर्दन पर कई ताबड़तोड़ वार किए, जिससे सुमित की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी मृतक की जेब से मोबाइल फोन निकालकर बांके के साथ झाड़ियों में छिपाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बांका व खून से सने कपड़े बरामद किए।

-----
हत्या के पहले 12 बार दोनों के बीच हुई थी बात
पुलिस के अनुसार, आरोपी व मृतक में दोस्ती थी। अक्सर दोनों बैठकर पार्टी किया करते थे। घटना की रात भी रितिक ने शाम सात बजे रुपये देने व पार्टी करने के लिए उसे बुलाया था। सात बजे से घटना होने तक दोनों के बीच फोन पर 12 बार बात हुई। पांच सितंबर को पुलिस दूसरी बार घटनास्थल पहुंची तो उसे मृतक को मोबाइल मिल गया, जिसके बाद कॉल डिटेल के जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

हत्यारोपी रितिक पाल। संवाद

हत्यारोपी रितिक पाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed