फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two thieves arrested who steal mobile phones in trains in auraiya

औरैया: ट्रेनों में मोबाइल फोन चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested  who steal mobile phones in trains in auraiya
औरैया। जीआरपी फफूंद ने ट्रेनों में मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो चोरों को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसमें जनवरी में मरुधर एक्सप्रेस से एक विदेशी महिला का चोरी गया मोबाइल फोन भी मिला है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार को वह फोर्स के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर संदेह के आधार पर दो लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों ने अपना नाम अंकित उर्फ राजा पुत्र सुरेश सोनी निवासी उमरैन एरवाकटरा औरैया और शमशाद अली पुत्र आजाद अली निवासी ममरऊ अकबरपुर कानपुर देहात बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर दोनों के पास से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद हुए। इसमें एक मोबाइल फोन मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्रा कर रही एक विदेशी महिला का था, जो जनवरी में चोरी हुआ था। इस मामले में टर्की देश की रहने वाली महिला ने इटावा जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एक अन्य मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लगभग पांच माह पहले फतेहपुर जीआरपी में दर्ज हुई थी। संगम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला ने इटावा में पर्स में रखा मोबाइल एवं 13 हजार रुपए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दोनों ही मामलों की जांच इटावा जीआरपी कर रही थी। अन्य मोबाइल फोन के स्वामियों का आईएमईआई नंबर के आधार पर पता लगाकर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। बताया कि अंकित उर्फ राजा पर चोरी एवं अन्य मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed