{"_id":"671150e00ee3dbee4302c2e6","slug":"two-injured-in-fight-between-mother-in-law-and-daughter-in-law-in-in-laws-house-referred-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117806-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ससुराल में सास-बहू की लड़ाई में दो घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ससुराल में सास-बहू की लड़ाई में दो घायल, रेफर
विज्ञापन
अजीतमल। पति से अनबन की वजह कर मायके में रह रही महिला गुरुवार को अपने ससुराल पहुंच गई। पति के घर में ताला लगा मिला तो वह ताला तोड़कर घर में घुस गई। पास ही घर में रहने वाली सास ने पहुंचकर विरोध जताया तो दोनों की लड़ाई शुरू हो गई। इस प्रकरण में एक किशोरी व एक महिला जख्मी हुई है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनीपुर गांव निवासी आशीष की शादी डेढ़ वर्ष पहले औरैया कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी निवासी पूजा से हुई है। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। प्रकरण महिला थाना में चल रहा है। पूजा इन दिनों अपने मायके में रह रही है।
गुरुवार को वह अपनी बहन अंशू के साथ अपनी ससुराल रतनीपुर आई। पति के घर पर ताला लगा मिला। ताला को तोड़ कर वह घर में प्रवेश कर गई। अलग घर में रह रही उसकी सास सुनीता को इस बात की खबर लगी तो वह अपनी पड़ोसन रानी देवी व अपनी पुत्रियों के साथ पहुंच गई। देखते ही देखते सास और बहू के बीच मारपीट होने लगी। इसमें सास सुनीता देवी व उसकी पड़ोसन रानी देवी और अंशू घायल हो गईं।
विज्ञापन
सीएचसी में डाॅक्टरों ने दोनों घायलों को रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।