{"_id":"636410a3ef3ac03e16750ec7","slug":"two-including-former-head-jailed-for-assaulting-and-firing-a-young-man-auraiya-news-knp7264178131","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट व फायरिंग करने में पूर्व प्रधान समेत दो को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से मारपीट व फायरिंग करने में पूर्व प्रधान समेत दो को जेल
विज्ञापन
अछल्दा। बाजार से बैटरी खरीदकर घर लौट रहे भाइयों को रोकर मारपीट व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत दो को जेल भेज दिया। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के भुलईपुर निवासी विकास कुमार अपने भाई अनिल कुमार के साथ मंगलवार शाम अछल्दा से ट्रैक्टर की बैटरी खरीदकर घर जा रहे थे। गांव से पहले ही बीच रास्ते में गांव निवासी पूर्व प्रधान राहुल उर्फ शेरा ने अपने साथी ललित, प्रमोद, प्रवेंद्र कुमार व रवि के साथ दोनों को रोक लिया।
आरोप है कि उन्होंने पीटने के बाद हत्या का प्रयास करते हुए फायरिंग की। भाईयों ने खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई थी। थानाध्यक्ष ललति कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे नहर कोठी से प्रवेंद्र व राहुल उर्फ शेरा पूर्व प्रधान निवासी भुलाईपुर को गिरप्तार कर लिया। तलाशी में उनके कब्जे से दो खोखा कारतूस, दो तमंचे बरामद हुए। दोनों को जेल भेज दिया गया है।