फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tube well motor blew after fault in the line, water supply to two thousand houses disrupted

Auraiya News: लाइन में फाल्ट के बाद फुंकी नलकूप की मोटर, दो हजार घरों की जलापूर्ति बाधित

Sun, 07 Apr 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tube well motor blew after fault in the line, water supply to two thousand houses disrupted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली में शनिवार रात नगर पालिका के नलकूप की मोटर 11 हजार बिजली लाइन में फाल्ट के बाद एकाएक फुंक गई। रविवार सुबह शहर के पांच मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित रही। जानकारी पर नलकूप पर नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों के मुताबिक सोमवार को जलापूर्ति पूरी तरह से ठीक हो पाएगी।
शहर की सदर कोतवाली परिसर में लगे नलकूप से पांच मोहल्लों को जलापूर्ति दी जाती है। बनारसीदास, पढ़ीनदरवाजा, शुक्लनटोला, ठठराही व रुहाई मोहल्ला इस नलकूप से संबद्ध है। शनिवार रात आठ बजे के करीब यहां से निकली 11 हजार की बिजली लाइन में अचानक से फाल्ट हो गया। इसी बीच नलकूप की मोटर चलते-चलते बंद हो गई।
विज्ञापन

रविवार तड़के जलापूर्ति न होने पर पालिका के कर्मचारी नलकूप को जांचने पहुंचे। मोटर की खामी का पता लगाते हुए फुंकने की बात सामने आई। इसके बाद बोर से मोटर को बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई। बारी-बारी पाइपों को बाहर निकालने में पालिका के कर्मचारी जुटे रहे। कर्मचारियों के मुताबिक पांचों मोहल्लों के करीब दो हजार घरों की जलापूर्ति रविवार को बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को आस पड़ोस में लगी सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि बिजली लाइन में फाल्ट के बाद मोटर फुंकने की बात सामने आई है। कर्मचारियों को मरम्मत के लिए लगाया गया है। सोमवार को विधिवत पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed