फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   True citizens milestone in the camp

सच्चा नागरिक बनाने में शिविर मील का पत्थर

Mon, 01 Jun 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 01 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
True citizens milestone in the camp

आर्य समाज मंदिर में एक सप्ताह से चल रहे युवा चरित्र निर्माण शिविर का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि सीजेएम सत्य प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के शिविर राष्ट्र को सच्चा चरित्र नागरिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

विज्ञापन


 
सीजेएम ने कहा कि बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य, बौद्धिक विकास एवं सामाजिक समरसता बनाने में यह शिविर बहुत लाभकारी हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि योग शिविरों के साथ-साथ पढ़ाई का भी ध्यान रखें। खूब पढ़े, स्वस्थ रहें। ईश्वर के प्रति आस्था रखते हुए अपने जीवन का उत्थान करें।
विज्ञापन



 
शिविर में सीनियर व जूनियर बच्चों के लिए सेवा कार्य, शारीरिक, बौद्धिक व अनुशासन की प्रतियोगिताएं कराई गईं। सीनियर वर्ग में सेवा कार्य के लिए अर्पित प्रथम, अर्चित द्वितीय व हर्षित तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी वर्ग में शारीरिक प्रशिक्षण में दीपेंद्र प्रथम, यश द्वितीय, ओमजी तृतीय रहे। बौद्धिक प्रशिक्षण में प्रणव प्रथम, ऋषिराज द्वितीय व सुशील तृतीय रहे। अनुशासन में रामजी प्रथम, प्रिंस द्वितीय व नव्यम तृतीय चुने गए।


 
वहीं जूनियर वर्ग में सेवा कार्य के लिए यज्ञ प्रथम, अंकुर द्वितीय, अनुराग तृतीय रहे। शारीरिक प्रशिक्षण में हर्षित प्रथम, मयंक द्वितीय व सत्यम तीसरे रहे। बौद्धिक प्रशिक्षण में उत्कर्ष प्रथम, आयुष द्वितीय व दयालू तृतीय रहे। अनुशासन में पारस प्रथम, आदित्य द्वितीय व आर्यांश तृतीय रहे।


इस अवसर पर बच्चों ने सर्वांग सुंदर, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, जूडो-कराडे, लाठी, भाला, दंड, बैठक, कठिन आसनों का शानदार प्रदर्शन किया।


इससे पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी डा. सर्वेश आर्य ने परेड का निरीक्षण किया और आर्य वीरों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत पग मार्च किया गया। वहीं बच्चों ने सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार का प्रदर्शन किया।




इस मौके पर आनंद दुबे एडवोकेट, डा. राजेंद्र शुक्ला, पीके शुक्ला, कुक्कू ठाकुर, मंशाराम पाल, उप प्रधान प्रेम ङ्क्षसह आर्य, नगर अध्यक्ष सपा अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे। पूर्व प्राचार्य डा. रामकुमारी गुप्ता ने बच्चों को आर्शीवाद प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed