फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck overturns in field after hitting pole

Auraiya News: पोल से टकराने के बाद खेत में पलटा ट्रक

Fri, 09 Jan 2026 09:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 09 Jan 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns in field after hitting pole
फोटो-16-खेत में पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक ट्रक चालक ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोलों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पोल तोड़ते हुए ट्रक कुछ दूरी पर जाकर खेत में पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने चालक को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद वह ट्रक छोड़कर भाग गया।

थाना क्षेत्र के ग्राम पैंतुआ निवासी बबलू शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे डाक पार्सल से भरा ट्रक लेकर अपने गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बिजली के दो पोलों में टक्कर मार दी, इससे दोनों पोल टूट गए और ट्रक बेकाबू होकर गांव से पहले खेत में पलट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बबलू को ट्रक से बाहर निकाला। बाहर निकलते ही वह ट्रक छोड़कर गांव की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीआरवी टीम के कांस्टेबल विकास कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि संकरे रास्ते में ट्रक ले जाते समय हादसा हुआ। दो विद्युत पोल टूटने की जानकारी मिली है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed