{"_id":"65d64613f171c80f73046f14","slug":"tree-fell-on-power-line-power-cut-for-18-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108895-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिरा, 18 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिरा, 18 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
एरवाकटरा। मंगलवार रात 11 बजे के करीब बारिश के साथ चली तेज हवाओं के चलते भटौरा क्षेत्र के नगला पन्नी गांव में एक आम का पेड़ 33 केवी लाइन पर टूटकर गिर गया। इसके चलते एरवाकटरा विद्युत उपकेंद्र की बिजली सप्लाई 18 घंटे तक बाधित हो गई।
विद्युत उपकेंद्र एरवाकटरा से संबद्ध उमरैन, एरवाकटरा, समायन, गाजीपुर और दोबा फीडर के एरवाकटरा, एरवा कुईली, एरवा टिकटा, समायन, सुरेन्धा, उमरैन, कुकरकाट, जयसिंहपुर, तुर्कपुर यासीन, बंधा, कुचैला, रमपुरा, हरनागरपुर सहित करीब 150 गांवो के उपभोक्ताओं की रात जहां अंधेरे में गुजरी, वहीं दिन भर लोग बिना बिजली के परेशानी में रहे।
करीब 18 घंटे बाद देर शाम पांच बजे के बाद एरवाकटरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सप्लाई मिल सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि भटौरा उपकेंद्र से एरवाकटरा को जाने वाली 33 केवी मेनलाइन पर तेज हवा के चलते पेड़ टूटकर गिर गया था। जिससे सप्लाई बंद करनी पड़ी। सुबह लाइन को ठीक कराने का काम शुरू किया गया। शाम पांच बजे सुचारू रूप से सप्लाई बहाल कर दी गई।