फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor-trolleys running on the highway without reflectors

Auraiya News: हाईवे पर बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

Thu, 25 Dec 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolleys running on the highway without reflectors
फोटो-1-ऑयल चौकी के पास से बिना रिफ्लेक्टर के निकलती ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ रही हैं। कोहरे के समय कभी भी यह हादसे का कारण बन सकती हैं। दो दिन पहले एआरटीओ व पुलिस ने अभियान चला कर ऐसे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया था। इसके बाद भी चालक वाहन में बिना रिफ्लेक्टर लगाए दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों पर कोहरे में खतरा बढ़ गया है। देर रात हाईवे किनारे खड़े कर दिए जाने वाले भारी वाहन और बिना रिफ्लेक्टर तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व अन्य वाहन सड़क सुरक्षा के लिए संकट बन सकते हैं। रात के समय कई ट्रक और भारी वाहन हाईवे के किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। यह वाहन दूर से दिखाई नहीं देते और तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चालक न तो सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं और न ही हिदायत की परवाह करते हैं। बिना रिफ्लेक्टर और बिना इंडिकेटर के भारी वाहन चलाना हाईवे सुरक्षा के नियमों का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग के समय ऐसे वाहनों को रोक कर चेतावनी भी दी जा रही है।
-एनसी शर्मा, एआरटीओ

फोटो-1-ऑयल चौकी के पास से बिना रिफ्लेक्टर के निकलती ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद

फोटो-1-ऑयल चौकी के पास से बिना रिफ्लेक्टर के निकलती ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed