फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thunderstorm and heavy rain at night, sunshine during the day

Auraiya News: रात में आंधी और झमाझम बारिश, दिन में निकली धूप

Sat, 30 May 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 30 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm and heavy rain at night, sunshine during the day
फोटो-26- बारिश के चलते अछल्दा क्षेत्र में खेत में भरा पानी। संवाद
औरैया। पिछले दो दिन से रात में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। वहीं दिन में धूप खिल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार और रविवार दो दिनों के अंदर मौसम विभाग ने 5.1 एमएम बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और ऐसे ही हालात रहेंगे। शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक तेज आंधी के साथ नौ एमएम बारिश के आसार हैं।
बीते दो दिनों में हुई आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विशेष रूप से खेतों में फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान परेशान हैं। शुक्रवार और शनिवार के बीच हुई 5.1 मिमी (मिली मीटर) बारिश ने कई खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी, इससे फसलें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने अनुसार 28 मई की रात आंधी और बारिश हुई जबकि 29 मई की रात फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।। बारिश के चलते 29 मई को अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी। हालांकि शनिवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति भी घटकर छह किलोमीटर प्रति घंटा रह गई। शुक्रवार रात हुई बारिश व आंधी के चलते कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात से रविवार सुबह तक नौ एमएम बारिश की आशंका जताई गई है। डॉ. रामपलट ने बताया कि मौसम को लेकर दो दिन और आंधी तूफान और बारिश के आसार हैं। शनिवार-रविवार रात सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed