फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three years imprisonment for molesting a girl child

Auraiya News: बालिका से छेड़खानी में तीन साल की कैद

Fri, 07 Apr 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 07 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment for molesting a girl child
औरैया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम मनराज सिंह ने फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के दोषी बुरिया उर्फ टिंकू को तीन साल के कठोर कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 22 जून 2021 को फफूंद थाने में वादिनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह छह वर्षीय पुत्री के साथ गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शाम सात बजे वह शादी में व्यस्त थी। तभी उसकी पुत्री को बुरिया उर्फ टिंकू टॉफी का लालच देकर गांव के बाहर खेतों में ले गया। वहां पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह व गांव के लोग दौड़े तो टिंकू भाग निकला। मामले में पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो का मामला दर्ज कर विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

यह मुकदमा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम मनराज सिंह की कोर्ट में चला। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने मासूम बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को कठोर दंड देने की बहस की। वहीं बचाव पक्ष की ओर से न्याय मित्र अधिवक्ता ने उसे निर्दोष बताया। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे मनराज सिंह ने गांव आशा का पुर्वा फफूंद निवासी बुरिया उर्फ टिंकू को तीन वर्ष के कठोर कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। दोष सिद्ध अभियुक्त द्वारा उपरोक्त अपराध में बिताई गई जेल की अवधि को उक्त सजा में समायोजित किया जाएगा। अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने का भी आदेश कोर्ट ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed