फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three vicious thieves caught, many incidents revealed

Auraiya News: तीन शातिर चोर दबोचे, कई घटनाओं का खुलासा

Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three vicious thieves caught, many incidents revealed
एरवाकटरा (औरैया)। थाना पुलिस ने गुरुवार रात को गश्त के दौरान एरवाकटरा से उमरैन की ओर भाग रहे तीन शातिर चोरों का पीछा किया। बैरियर लगाकर रोकने के दौरान आरोपियों ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कई घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन

एरवाकटरा पुलिस ने गुरुवार रात को क्षेत्र में गश्त के दौरान उमरैन की तरफ एक बाइक से जा रहे तीन युवक को देख रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवारों ने बाइक दौड़ा दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने के लिए सुतियानी मोड़ पर बैरियर लगा दिए। भागते समय बाइक सवारों ने सामने से बाइक से आ रहे सिपाही विनोद कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी अपनी बाइक छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। पीछे से आ रहे सिपाहियों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायल सिपाही को सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया गया। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम सुनील
विज्ञापन



कमल कोरी निवासी मुहल्ला कुरियान कस्बा व थाना विशुनगढ़, कन्नौज, हारुन निवासी इस्लाम
नगर तालपार नगरिया थाना सौरिख, कन्नौज व मोमिन निवासी इस्लामनगर

तालपार नगरिया थाना सौरिख कन्नौज बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 450 ग्राम नशीली गोलियां, दो तमंचे, चार कारतूस, 22,750 रुपये नगद, बेला से चोरी की गई एक जोड़ी पाजेब, अंगूठी बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाएं कबूल की। जिसमें 20 अप्रैल की रात बिधूना रोड पृथ्वीपुर स्थित मकान से चोरी, छह मार्च को जिओ टावर में चोरी, 25 मार्च को सहार में मोबाइल व किराने की दुकानों को निशाना बनाया, 23 मार्च को तकिया गांव में चोरी करने के साथ औरैया, अछल्दा, इटावा, याकूबपुर, तिर्वा आदि जगहों पर चोरी की घटनाएं शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तिर्वा से चोरी की गई एक स्कूटी, दो सोलर प्लेट व बैटरी बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, फतेहगढ़, कानपुर आदि जिलों में एक-एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed