फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three-fold increase in the target of housing

Auraiya News: सरकार ने बढ़ाया लक्ष्य, 3167 परिवारों को मिलेगा अपना घर

Thu, 05 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Three-fold increase in the target of housing
औरैया। गरीबों को अपना आशियाना देने के लिए संचालित की जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य केंद्र सरकार ने संशोधित कर दिया हैै। अब ये लक्ष्य पूर्व में आवंटित लक्ष्य से तीन गुना हो गया है। इसके चलते नए साल में जिले के सात ब्लॉकों में 3,167 परिवारों को आवास की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिले को 1067 पात्रों को आवास निर्माण के लिए लक्ष्य दिया गया था। वहीं सत्र खत्म होने से तीन महीने पहले केंद्र सरकार ने योजना का लक्ष्य संशोधित कर दिया है।
विज्ञापन

इसमें लक्ष्य तीन गुना हो गया है। अब कुल 3167 परिवारों को इसी साल आवास निर्माण के लिए धनराशि दी जाएगी। ब्लॉक औरैया में सर्वाधिक 1061 तो वहीं ब्लॉक सहार में सबसे कम 76 आवास निर्माण के लिए धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत तीन किस्तों में कुल 1.20 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये, द्वितीय किस्त में के रूप में 70 हजार रुपये और तृतीय किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत मिशन से उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं मनरेगा योजना के तहत 90 दिन की मजदूरी भी लाभार्थी को भुगतान की जाएगी।

अछल्दा 92 498
अजीतमल 594 1061
औरैया 107 461
भाग्यनगर 32 100
बिधूना 122 417
एरवाकटरा 149 563
सहार 16 76
-----------------------------------
योग 1067 3167
शासन ने बेघरों को अपना आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य तीन गुना से अधिक कर दिया है। जल्द ही आवास वितरण करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- हरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed