फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   threat to chc adhichak

सीएचसी अधीक्षक सहार को फोन पर दी धमकी

Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
threat to chc adhichak
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत सहार सीएचसी अधीक्षक को शनिवार शाम युवक ने फोन कर धमकी दी। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश सचान ने एसडीएम को बताया कि मुगरिहा के राशन कोटेदार राजेंद्र सविता के पास बबलू यादव निवासी छोटा मुगरिहा व रामकली गल्ला लेने गए थे। राशन डीलर ने कोविड-19 टीकाकरण का कार्ड दिखाने को कहा लेकिन इन लोगों द्वारा टीका नहीं लगवाया गया था।

जिस पर डीलर ने उन्हें राशन देने से मना कर दिया और टीका लगवाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर इन लोगों ने राशन डीलर के साथ अभद्रता की और टीकाकरण को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया। बबलू ने सीएसची अधीक्षक से फोन पर अभद्रता की और धमकी दी। एसडीएम बिधूना राशिद अली खान ने बताया कि अधीक्षक को इस मामले में पुलिस को तहरीर देने को कहा गया है। साथ ही थानाध्यक्ष सहायल को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed