फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves stole jewellery and cash worth Rs 7 lakh from the house.

Auraiya News: घर से चोरों ने सात लाख के जेवर व नकदी पार की

Tue, 12 May 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash worth Rs 7 lakh from the house.
बिधूना। मोहल्ला सूरजपुर में चोरों ने रविवार की रात एक घर से करीब सात लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात के समय गृहस्वामी अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने गई थीं। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूरजपुर निवासी गुड़िया देवी पत्नी सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि 10 मई को अपनी बहन के घर शादी में गई थीं। सोमवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। घर पहुंचने पर मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

अंदर कमरों में रखे बक्सों की कुंडी कटी हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार चोर घर से तीन जोड़ी सोने की अंगूठियां, दो जेंट्स अंगूठियां, झुमकी, झाले, चेन, दो मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल और करीब 20 हजार रुपये नकद पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि महज एक महीने पहले भी इसी मोहल्ले में चोरी हुई थी लेकिन पुलिस अब तक उसका खुलासा नहीं कर पाई है। कोतवाली प्रभारी, बिधूना मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed