फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves broke the lock of the house and collected jewelery and cash

Auraiya News: मकान का ताला तोड़ चोरों ने गहने व नकदी समेटी

Thu, 13 Jun 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and collected jewelery and cash
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के फफूंद रोड नई बस्ती शाला मंदिर के पास बुधवार रात एक मकान को चोरों ने निशाने पर लिया। मुख्य गेट का ताला तोड़ते हुए चोर अंदर दाखिल हुए। जहां घर के अंदर रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ते हुए जेवर व नकदी समेट कर निकल गए।
विज्ञापन

फफूंद रोड नई बस्ती निवासी राजवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को वह किसी काम से दिल्ली गया था। घर पर डाल गया था। देर रात चोर घर में दाखिल हुए। मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ा। बक्साें को भी खोला। सोने चांदी के आभूषण समेत 1.30 लाख की नकदी पार कर दी। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उसे सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह वापस लौटा। इसके बाद नुकसान का आकलन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच पड़ताल शुरू कराई गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed