फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves broke into the house and stole cash and jewellery.

Auraiya News: चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवर किए पार

Wed, 08 Oct 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 08 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole cash and jewellery.
फोटो 08 एयूआरपी 09 घटना के बाद बिखरा सामान देखती रानी देवी। संवाद
फोटो 08 एयूआरपी 09 घटना के बाद बिखरा सामान देखती रानी देवी। संवाद
विज्ञापन

-युवती को आता देख घर से भागे चोर

-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सहार। खाली मकान में पीछे दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने घटना की जांच की। घटना के समय दंपती रिश्तेदारी में गए थे जबकि घर में मौजूद बच्चे पड़ोस में टेसू-झेंझी की शादी देखने गए थे।
सहार थाना क्षेत्र के गांव गपचरियापुर निवासी रानी देवी अपने पति धर्मराज के साथ कानपुर देहात के गांव धर्मूपुर रिश्तेदारी में गई थी। घर पर बेटी साक्षी व दो बेटे सचिन, नितिन थे जो मंगलवार देर रात रात पड़ोस में हो रही टेसू-झेंझी की शादी देखने गए थे, तभी पीछे की दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए। आहट सुनकर साक्षी कमरे में पहुंची। इससे पहले चोर भाग गए। बेटी की सूचना पर सुबह मां रानी देवी व पिता धर्मराज बुधवार को पहुंचे। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

धर्मराज ने बताया कि चांदी की दो जोड़ी तोड़ियां, एक जोड़ी कंधनी, मटर माला व 4500 रुपये सहित सामान चोर पार कर ले गए। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed