{"_id":"66bba1c3af97870c6c0f8bbf","slug":"there-was-power-failure-for-eight-hours-due-to-replacement-of-wires-auraiya-news-c-211-1-aur1002-115467-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तार बदले जाने के चलते आठ घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तार बदले जाने के चलते आठ घंटे बिजली रही गुल
विज्ञापन
बिधूना। मंगलवार को कस्बा बिधूना के फीडर रोड किशोरगंज में विद्युत की एलटी लाइन के तारों को बदलकर विभाग द्वारा एक्सएलटी तारों को डालने का काम शुरू हुआ। सुबह लगभग 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक कस्बा बिधूना के एक नंबर फीडर की विद्युत सप्लाई बंद रही। जिससे मोहल्ला किशोरगंज के साथ फीडर रोड स्थित दुकानों, लैब व मकानों का विद्युत सप्लाई बंद रही। बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मोहल्लावासियों ने बताया कि गर्मी के समय में तारों को बदलने का ध्यान विभाग द्वारा दिया जा रहा हैं। बिधूना विद्युत जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि फीडर रोड पर एलटी लाइन के तारों को बदलने का काम किया गया है। जिस कारण विद्युत सप्लाई एक नंबर फीडर की बंद की गई।
-- -- -- -- -- -- --
हाई वोल्टेज से घरेलू उपकरण फुंके
औरैया। कंचौसी कस्बा में आंबेडकर तिराहे के पास स्थित बस्ती में सोमवार रात में अचानक वोल्टेज बढ़ने से लगभग छह से अधिक लोगों के घरों में एक के बाद विद्युत उपकरण फुंक गए। रामसिंह, कल्लू, रामकुमार कुशवाहा, बंटी आदि के कीमती विद्युत उपकरण व बिजली के फीटिंग आदि फुंक गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि बल्ब आदि फुंकने के बाद लोग घंटों अंधेरे में रहे। कई लोगों के घर में वायरिंग से धुंआ उठने पर लोग घबरा गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि अचानक अधिक वोल्टेज आने से करीब आधा दर्जन घरों के बिजली उपकरण जल गए हैं।