{"_id":"62e42b787f3e4301b31b399b","slug":"the-youth-molested-the-teenager-auraiya-news-knp710193263","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम घर पर अकेली किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। हालत बिगडने पर आरोपी किशोरी को बेसुध हालत में छोड़ कर भाग निकला। शुक्रवार सुबह डाक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दिबियापुर के पास गांव में रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम वह पत्नी के साथ खेत पर गया था। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी पड़ोसी रवि घर में घुस गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम जब घर पहुंचे तो बेटी बेसुध मिली। हालत बिगड़ी देख पुलिस बुलाई और रात में ही औरैया के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात भर वह भर्ती रही।
रात में ही सीओ सुरेंद्र नाथ यादव, थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। घटना स्थल से टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़ित पिता का आरोप है कि जब घटना की जानकारी हुई तो आरोपी के चाचा नीलू ने उसे धमकाया। पुलिस ने चाचा के खिलाफ धमकाने और रवि के खिलाफ दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।