फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The water coolers are out of order, how will passersby quench their thirst?

Auraiya News: वाटर कूलर हैं खराब, कैसे बुझेगी राहगीरों की प्यास

Fri, 24 Apr 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The water coolers are out of order, how will passersby quench their thirst?
बिधूना। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से जनजीवन बेहाल है। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों में अधिकतर खराब पड़े हैं। इससे राहगीरों और आम लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को मजबूरी में दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदकर या नींबू पानी-शिकंजी के सहारे प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख स्थानों पर लगे वाटर कूलरों की स्थिति बेहद खराब है। भगत सिंह चौराहे पर लगा वाटर कूलर करीब एक वर्ष से बंद पड़ा है। भगत सिंह चौराहे पर न हैंडपंप पानी दे रहा है और न ही कूलर की मरम्मत कराई गई है। इसके अलावा शंकर जी मंदिर अछल्दा रोड, पोस्ट ऑफिस के बाहर और नदी तिराहा पर लगे वाटर कूलर भी पूरी तरह से बंद हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा वाटर कूलर केवल सामान्य पानी दे रहा है, उसमें ठंडक नहीं है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। कस्बेवासियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों ने नगर पंचायत से मांग की है कि जल्द खराब वाटर कूलरों को ठीक कराया जाए, ताकि लोगों की प्यास बुझाई जा सके। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि कई स्थानों पर वाटर कूलर ठीक कराए जा चुके हैं और अन्य स्थानों पर कार्य जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिन में सभी वाटर कूलर सही कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed