फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The victim doctor appealed for justice by sending a complaint on the Chief Minister Portal.

Auraiya News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेज पीड़ित चिकित्सक ने न्याय की लगाई गुहार

Sun, 25 Feb 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 25 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The victim doctor appealed for justice by sending a complaint on the Chief Minister Portal.
औरैया। पिछले तीन दिनों से सीएमओ व कुष्ठ विभाग में कार्यरत जिला कुष्ठ परामर्शदाता के बीच रुपये लेनदेन के वायरल वीडियो के बाद अब पीड़ित चिकित्सक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जिला परामर्शदाता विशाल अग्निहोत्री ने कहा कि वह कुष्ठ रोग विभाग में परामर्शदाता के रूप में संविदा पर तैनात है। उसके कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 15 अगस्त 2021 को तत्कालीन जिलाधिकारी ने औरैया रत्न से सम्मानित किया था। बताया कि वह अपने काम व दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वाहन कर रहा है। पिछले कुछ माह से वर्तमान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा की ओर से उसकी संविदा सेवाएं अनवरत जारी रखने को लेकर रिश्वत की मांग की जा रही है। न देने पर संविदा समाप्त करने की धमकी भी दी जा रही है। यही नहीं अपने सहयोगियों के माध्यम से बार-बार परेशान भी किया जा रहा है। पीड़ित चिकित्सक ने शिकायत में बताया कि भरण पोषण के लिए संविदा सेवाएं बचाने के लिए उसे मजबूरी में रिश्वत देनी पड़ी। पीड़ित ने इस मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed