{"_id":"ee4be4a0633832e0a18b3215add5013e","slug":"the-second-day-was-also-evaluated-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हुआ मूल्यांकन बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हुआ मूल्यांकन बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी से खफा टीचरों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर मूल्यांकन कार्य बंद कराया।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के जिला संयोजक ने चारों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर टीचराें से मूल्यांकन बहिष्कार किए जाने की अपील की, जिससे सभी टीचरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में मूल्यांकन केंद्र पर नारेबाजी की।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन के चलते मूल्यांकन कार्य मंगलवार को विफल रहा। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राठौर व जिला मंत्री सुनील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज व तिलक इंटर कालेज औरैया में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कराया।
विज्ञापन
कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे। इस मौके पर शिक्षणेत्तर संघ के जिला मंत्री उत्तम कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुरेशचंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में मूल्यांकन कार्य बहिष्कार कराया। कहा कि जब तक वित्त विहीन टीचरों को मानदेय एवं तदर्थ टीचरों का विनियमितीकरण आदि मांगों पर सरकार द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
इस मौके पर रामपाल सिंह गौर, उपेंद्र चतुर्वेदी, कमलेश त्रिपाठी, मंत्री अखिलेश कटियार, दयाराम कुशवाहा, कमलाकांत, कुलदीप शुक्ला आदि शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ चंदेल गुट व शर्मा गुट के पदाधिकारियों की ओर से दूसरे दिन भी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहा। जिला पंचायत इंटर कालेज में दूसरे दिन शिक्षकों ने मांगे पूरी करने के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिला प्रभारी सिद्घेश्वर राजपूत, प्रमोद दीक्षित, शिवराज कुशवाहा, दिनेश चंद्र, अरुण कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र बाबू, अमित कुमार सिंह, धर्मेद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।