फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The number of girl students in NCC has increased, with a 50% quota.

Auraiya News: एनसीसी में छात्राओं का बढ़ा रुझान, 50 फीसदी किया कोटा

Wed, 28 Jan 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 28 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The number of girl students in NCC has increased, with a 50% quota.
फोटो- 10 - परेड के दौरान एनसीसी कैडेट्स को निर्देश देते प्राचार्य डॉ. रवि कुमार। संवाद
औरैया। नौकरी के अवसर में एनसीसी सर्टिफिकेट का महत्व अहम होता है। ऐसे में एनसीसी के लिए युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

खास तौर पर छात्राओं की दिलचस्पी बढ़ी है। ऐसे में तिलक महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की सीटों के कोटे में इजाफा कर दिया है। अभी तक 33 फीसदी छात्राओं को ही जगह मिलती थी। अब 50 फीसदी सीटों पर छात्राएं एनसीसी में दाखिला ले सकती हैं।

तिलक महाविद्यालय में एनसीसी के लिए 150 सीटें है। इनमें 33 फीसदी सीटें छात्राओं के लिए आवंटित रहती थीं। वहीं, पिछले कुछ शिक्षण सत्रों में छात्राओं के आवेदन अधिक आने पर महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के कोटे में इजाफा कर दिया है। अब 150 सीटों के सापेक्ष 50 फीसदी तक छात्राएं दाखिला ले सकेंगी।
विज्ञापन

मौजूदा शिक्षण सत्र में सामने आए छात्राओं के डेढ़ सौ से ज्यादा आवेदनों में परीक्षा व शारीरिक दक्षता के आधार पर एनसीसी में छात्राओं की संख्या 45 तक पहुंच गई है। महाविद्यालय प्रशासन की माने तो अगले शिक्षण सत्र में एनसीसी में छात्राओं की संख्या बढ़कर 75 तक पहुंच जाएगी। चूंकि एनसीसी में दाखिले के मानक हैं, ऐसे में आवेदन करने वाली कई छात्राएं हिस्सा बनने से छूट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी में छात्राओं के कोटे को 33 फीसदी से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। एनसीसी में छात्राओं का रुझान बढ़ा है।
-डॉ. रवि कुमार, प्राचार्य तिलक महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed