फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The mercury reached 36 degrees at 9 in the morning, making it difficult to walk on the road

Auraiya News: सुबह नौ बजे ही पारा पहुंचा 36 डिग्री, सड़क पर चलना मुहाल

Fri, 31 May 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached 36 degrees at 9 in the morning, making it difficult to walk on the road
औरैया। इन दिनों गर्मी चरम पर है। रोज की तरह शुक्रवार को भी सूरज की किरणें आग बरसाती रहीं। शुक्रवार सुबह ही पारा 36 डिग्री जा पहुंचा। वहीं अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो हाल फिलहाल प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


जनपद में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को न तो घरों में और न ही बाहर चैन मिल रहा है। घरों में लगे पंखे, कूलर भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं देते दिख रहे हैं। मजबूरी में घर से बाहर निकले लोगों को चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं ने परेशान किया। गर्म थपेड़ों से बचाव के सारे जतन बेकार साबित हुए। दोपहर के समय चौराहे के निकट गर्मी से निजात पाने के बच्चे बर्फ के गोले खाते दिखे।
विज्ञापन

पूरे दिन चलने वालू लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे बचने के लिए लोग घरों व दफ्तरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दोनों ही तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहे। इधर हवाओं की गति उत्तर-पश्चिम दिशा में छह से आठ किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं मौसम में आर्द्रता 16 से 35 प्रतिशत देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि गर्मी और गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलने के आसार है। हालांकि बादल छाने के आसार है, लेकिन बारिश की आसार नहीं है। दो जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलने की संभावना है। यह एक जून को छाने वाले बादलों और हवाओं की गति पर आधारित होगा। परंतु तापमान 45 डिग्री के आसपास ही रहने के आसार दिखाई दे रहे है।

------------------

गर्मी से ऐसे करें बचाव

- शरीर में पानी की कमी न होने दें, गर्मी के दिनों में बार-बार पानी पिएं।

- छोटे बच्चों को धूप में बाहर न निकालें, बुजुर्ग भी जरूरत पड़ने पर घरों से निकलें।

- लू से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनकर निकलें।

- बाहर की कोई भी ठंडी चीज का प्रयोग न करें।

- सिर और मुंह को ढककर निकलें। चश्मे का प्रयोग करें।

- धूप में निकलते समय छाया अवश्य लगाएं।

- एसी में बैठकर अचानक बाहर धूप में न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed