फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Security guard's body found in drain sludge.

Auraiya News: नाला के कीचड़ में मिला सुरक्षा कर्मी का शव

Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Security guard's body found in drain sludge.
अयाना। थानाक्षेत्र के रहटौली अड्डा के पास रविवार दोपहर नाले के कीचड़ में एक सुरक्षा गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही मोबाइल और चप्पल भी पड़ा मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

रहटौली निवासी विनय गुर्जर ने बताया कि उसका छोटा भाई अर्पित उर्फ छोटू (18) पुत्र देवेंद्र सिंह उर्फ गुलु हरियाणा में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। वह करीब 14 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे अर्पित घर से खेत में खड़ी बाजरे की फसल देखने जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

विनय ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह मवेशियों को पानी पिलाने के लिए रहटौली अड्डा के पास नाले पर पहुंचा। वहां नाले की कीचड़ में भाई का शव देखकर वह स्तब्ध रह गया। पास में ही अर्पित का मोबाइल और चप्पल भी पड़ी थी। उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मां सीतेश, भाई आर्यन, विनय, रिषभ समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed